May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2025। निकटवर्ती बीदासर कस्बे में बुधवार को पुलिस व एजीटीएफ टीम द्वारा जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाधिकारी दिलीप सिंही ने बताया कि कस्बे के प्रजापति कार बाजार में ताश पत्तों पर जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चूरू एसपी जय यादव के निर्देशन में में एजीटीएफ टीम प्रभारी आईपीएस अभिजीत पाटिल, सीओ बीदासर ओमप्रकाश गोदारा की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस दल ने 7 लाख 30 हजार रूपए नगदी जब्त कर ताश पत्ते बरामद किए। पुलिस ने जुआ खेलते श्रीडूंगरगढ़ निवासी चार जुआरी वार्ड 12 के राजेश पुत्र हनुमानमल नाई, वार्ड 9 के राजकुमार पुत्र विजयकुमार नाई, वार्ड 9 के देवराज पुत्र रामेश्वरलाल प्रजापत तथा वार्ड 6 के किशनगोपाल पुत्र सत्यनारायण डागा सहित बीदासर निवासी जगदीश पुत्र पोखरमल प्रजापत, दड़िबा नंदकिशोर पुत्र माणकचंद प्रजापत, गोपालपुरा निवासी महावीर पुत्र बुधाराम प्रजापत, बीदासर पन्नालाल पुत्र नेमाराम जाट, रतनगढ़ निवासी जगदीश पुत्र चुन्नीलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह सहित एएसआई राजेंद्रसिंह, हैड कांस्टेबल सज्जन, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कपिल मीणा, नवीन, रमाकांत, विक्रम, अमित कोठारी, मनीष, सुण्डाराम, मनोज की टीम सक्रिय रही व कार्रवाई को मुस्तैदी से अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।