






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2022। तहसील के गावं पूनरासर में एक 14 वर्षिया नाबालिग बच्ची अपने घर से रात को गायब हो गई। परेशान परिजनों ने शेरूणा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बच्ची को ढूंढने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि गांव पूनरासर निवासी लालनाथ सिद्ध ने थाने पहुंच कर बताया कि शुक्रवार रात्रि को सभी घरवाले सो गए थे लेकिन शनिवार सुबह उठे तो उसकी 14 वर्षीया बेटी पुष्पा घर पर नहीं मिली। ऐसे में आस-पड़ोस, रिश्तेदारों में सभी स्थानों पर ढूंढ़ा गया लेकिन पुष्पा का कहीं पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने भी बालिका के फोटो प्रसारित कर किसी के भी देखने पर सूचना देने की अपील की है। आप भी देखें फोटों एवं किसी भी प्रकार की बालिका के बारे में कोई सूचना मिले तो शेरूणा पुलिस तक जानकारी पहुंचाएं।




