May 20, 2026
0000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2025। सेरूणा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल की रात को दो युवक राजू जाट निवासी ऊपनी व कालू नाई निवासी पुदंलसर ने उसकी नाबालिग पुत्री को घर से बाहर बुलाया और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर अपहरण कर ले गए। आरोपी उसे देशनोक के एक होटल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच थानाधिकारी पवन शर्मा करेंगे।