






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। गुसाईंसर बड़ा में आज मेले का सा उत्साह व माहौल है। आज गांव में हेलीकॉप्टर से देश के बड़े कवि “पद्मश्री” सुरेंद्र शर्मा हेलीपेड पर उतरेंगे वहीं कार्यक्रम में शामिल होने राज्य के चिकित्सा मंत्री सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। मंत्रीजी का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम जारी हो गया है। राज्य सरकार के दो मंत्री सड़क मार्ग से गुसाईंसर बड़ा भूमि पूजन में भाग लेने पहुंचेंगे और श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उत्साह से उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे है। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन भी चाक चौबंद होकर मंत्रियों के प्रोटोकॉल की व्यवस्था में जुटा है। पुलिस अलर्ट मोड पर है व सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने मंत्रियों को देने के लिए ज्ञापन भी तैयार किए जा रहें है। चिकित्सा मंत्री की प्रोटोकॉल ड्यूटी के लिए श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम, लाइजन अधिकारी ड्यूटी के लिए सीएमएचओ बीकानेर, आवास एंव भोजन व्यवस्था के लिए सर्किट हाउस बीकानेर के मैनेजर को, वाहन व्यवस्था के लिए पूल के प्रभारी अधिकारी को, सूचनारथें आवश्यक कार्यवाही के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ओर जनसम्पर्क कार्यलय बीकानेर के उपनिदेशक को नियुक्त किया गया है। चिकित्सा मंत्री सुबह 8 बजे जयपुर से राजकीय वाहन से रवाना होने और वाया सीकर, श्रीडूंगरगढ़ होते हुए 11.30 बजे गुसाँईसर बड़ा पहुंचने का ओर 1 बजे यहां से रवाना होकर शाम 4.30 बजे वापस जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम जारी हुवा है।



