






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। अपने घर से नए कपड़े सिलवाने के लिए बाजार जाने के नाम पर घर से गायब हुई कस्बे के बिग्गाबास वार्ड 17 की निवासी गुडिया नट को दस्तयाब करने में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 40 घंटे की मशक्कत के बाद सफलता प्राप्त की है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गुड़िया की मां झिणकारी देवी ने गत 12 दिसम्बर को शाम 4.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुड़िया की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी एवं थाने के काबिल ऑफिसर एएसआई ईश्वरसिंह को तलाश में लगाया गया। ईश्वरसिंह ने तकनीकी सहायता से गुड़िया को 14 दिसम्बर को सुबह बीकानेर रेलवे स्टेशन रोड से दस्तयाब कर लिया है। गुड़िया विवाहित थी एवं उसका करीब छह माह पूर्व ही विवाह विच्छेद हुआ था। गुड़िया को दस्तयाब कर उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान करवाए गए है।



