






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। जिला पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सिंह कृष्णिया ने सोमवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अपराधों पर अंकुश के साथ साथ कोहरे को देखते हुए संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास करने और गश्त, चौकीदारी के सहारे सर्दियों की रातों को भी चोरों से सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ धर्माराम गीला ओर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने क्षेत्र में कई गयी निषेधात्मक कार्यवाहियों ओर लंबित आपराधिक प्रकरणों की जानकारी दी।



