






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आज एक बड़ा राजनीतिक आयोजन क्षेत्र के गांव मोमासर के प्रसिद्ध रामदेव मंदिर में हो रहा है। समर्थकों ने आड़सर रोड से जुलूस प्रारंभ किया व जेसीबी, ट्रेकटर, पिकअप, कैंपर में सवार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ है। यहां महिया समर्थक डीजे, ढोल नगाड़ों पर झूमते नजर आए। रास्ते भर ग्रामीणों ने स्वागत किया तो विधायक ने हाथ जोड़ कर अभिनदंन के लिए आभार जताया। पुष्पवर्षा के साथ विधायक का स्वागत किया गया है। महिया मोमासर में अंबेडकर भवन के लोकार्पण के बाद मुख्य समारोह में पहुंचे है। देखें इस समारोह का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर लाइव प्रसारण, लिंक को शेयर करें, नीचे दी लिंक पर क्लिक कर जुड़े समारोह से




