






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2023। आज अनंत चतुदर्शी के दिन भैरव बाब के जन्मोत्सव के रूप में उनके भक्त धूमधाम से मनाते है। क्षेत्र के गांव तोलियासर के प्रसिद्ध मंदिर में जयपुर से आए ताजा फुलों से बाबा का दरबार सजाया गया है। अलसुबह ही पैदल यात्री रवाना हुए व सुबह की महाआरती में भी सैंकड़ों पदयात्री पहुंचे है। परंपरागत रूप से बाबा की महाआरती का आयोजन हो रहा है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी दिवगंत भीखमचंद सेठिया परिवार द्वारा परंपरागत रूप से छप्पन भोग व साढें पांच क्विटंल लड्डू का भोग बाबा को लगाया जाएगा। मंदिर में सैंकड़ो पदयात्री बीकानेर व चुरू जिले सहित बड़ी संख्या में पहुंच रहें है। शाम तक श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक जगह जगह सेवादार अपनी सेवाएं पदयात्रियों के लिए देंगे। गांव बिग्गा के भैरव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ भैरव भक्तों ने गुब्बारों से शानदार सजावट की है। यहां अनेक स्वागत द्वार बनाए गए है व पूरा मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आज अलसुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहें है। पूरा श्रीडूंगरगढ़ अंचल बाबा के जयकारों से गूंज रहा है और बाबा भक्त बाबा को रिझाने के अनेक उपक्रमों में जुटें है।













