





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2026। अंचल में पयेजल समस्याओं का समाधान नहरी पानी आने से होगा ये बात आज विधायक और पेयजल विभाग ने स्वीकार किया। समाधान के प्रयास करने की बात कही और जनता से धैर्य रखने, पानी की बर्बादी नहीं करने की हिदायत भी दी।
हनुमान धोरा स्थित पीएचईडी कार्यालय में एईएन कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। विभागीय आयोजन में विधायक ने विभाग को हिदायत देते हुए कार्मिकों को गर्मी में अलर्ट रहने की बात कही। अलग अलग जॉन बनाकर एक व्यवस्था बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारी को ठेकेदारों को पाबंद कर बेवजह व्यवस्था को खराब ना करने की बात कही। विधायक ने विभाग में हो रहें भ्रष्टाचार पर नजर रखने की जिम्मेदारी ग्रामीणों को दी। विधायक ने कहा कि नई मोटर की जगह खटारा मोटरें लगा दी जाती है, नई केबलें व नए पाइप चोरी हो जाते है, इन सब को रोकने के लिए गांवो में बुजुर्गों की एक कमेटी बनाकर जिम्मेदारी देने की बात कही। विधायक ने कहा कि ग्रामीण गांव की सफाई, पानी व बिजली संबंधी व्यवस्था की जिम्मेदारी लेवें। गांवो में आपसी राजनीति भी समस्याओं की जड़ है जबकि जनहित के कार्य में राजनीति नहीं करने की परंपरा को अपनाने की जरूरत है। सारस्वत ने कहा कि हमारे बुजुर्गों के जीवन में पानी के लिए संघर्ष का समय भी हमने देखा है। आज पानी की बर्बादी का कल्चर बंद होना चाहिए। हर एक व्यक्ति को जागरूक होना होगा जिससे इस प्राकृतिक संपदा को आने वाली पीढ़ीयों के लिए भी बचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि लोग अपना जमीर जगाए और पानी का अपव्यय बंद करें। वरन समस्या विकराल है विकट है, भूमिगत जल चिंतनीय स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मेरी बात कड़वी लग सकती है पर हम क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते है। उन्होंने पूर्व विधायक के कार्यकाल को कोसते हुए कहा कि पांच साल जल जीवन मिशन के काफी मशक्कत के बाद बढ़वाए है।
विधायक ने नोसरिया में चल रहें प्रदर्शन के लिए साफ निर्देश दिए कि जहां पानी का पिनपॉइंट है वहीं ट्यूबेवल बनाया जाए, बेवजह नेतागिरी के चक्कर में संसाधनों का दुरूपयोग नहीं किया जाए। रीड़ी के टंकी पर चढ़े युवाओं से भी राजनीति नहीं कर धैर्य से काम होने की ओर बढ़ने देने की सलाह दी। इस दौरान दुसारना, उदरासर, अभयसिंहपुरा, सत्तासर, सुरजनसर सहित अनेक गांवो की पेयजल समस्या की सुनवाई की व विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एक्सईएन नरेश कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया। विधायक की सराहना करते हुए कहा कि विधायक पेजयल समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते है। खेतों में ट्यूबवेल बनाए जिससे उत्पादन तो बढ़ा परंतु भूमिगत जल रीत गया जिससे पेयजल किल्लत हो गई है। नहरी पानी आएगा तब राहत मिल सकेगी। उन्होंने 60 ट्यूबेवल बनाए जाने की जानकारी दी। एक्सईएन ने नहर का पानी आने पर समाधान होने की बात कही व तब तक धैर्य मांगा। एईएन कैलाश वर्मा ने सभी का आभार जताया। समारोह का मंच संचालन शिक्षाविद् राज सर ने किया। नए एईएन रवि चौधरी को मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पदभार ग्रहण करवाया।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, हेमनाथ जाखड़, राधेश्याम दर्जी, महेंद्र सिंह तंवर, संजय शर्मा, पार्षद अरूण पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, विभागीय अधिकारी पीएचईडी एईएन कैलाश वर्मा मौजूद रहें। पीएचईडी के कार्मिकों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। वहीं कार्यक्रम में सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश स्वामी, सीताराम सोनी, ओमप्रकाश नाई जेतासर, रणवीर राठौड़ सेरूणा, नानूराम कुचेरिया, तोलाराम मारू, एडवोकेट ललित मारू, रामकुमार पांडिया, राजेंद्र बाहेती, मोहनदास ऊपनी, हेमराज भादानी, आईदान पारीक, रजत आसोपा, मदन सोनी, रोहित बोहरा, महेंद्र राजपूत, महेश राजोतिया, राजेंद्र शेखावत, मांगीलाल, ओमप्रकाश नाई, सुरजाराम महिया कल्याणसर, कन्हैयालाल जेतासर, केरूराम ऊपनी, बजरंग प्रजापत मोमासर, पवन सारस्वत, मघराज तेजी, नौरंगनाथ, पृथ्वीराज व्यास कितासर, जगदीश गुर्जर, मांगीलाल राठी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।







