






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव को पत्र लिखकर क्षेत्र के तीनों राजकीय महाविद्यालय में जैन विद्या व जीवन विज्ञान (जैनोलॉजी) विषय खोलने की मांग की है। महिया ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़, राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ व राजकीय महाविद्यालय मोमासर में इस विषय को शुरू करने की मांग की गई है। महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर में बड़ी संख्या में जैन नागरिकों का समाज विकास में सराहनीय योगदान दिया है। वहीं कन्या कॉलेज का निर्माण भी जतन पारख द्वारा किया जा रहा है ऐसे में क्षेत्र में जैनोलॉजी विषय होने से जैन छात्र छात्रओं सहित अनेक विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। जैन समाज के तुलसीराम चोरड़िया ने जैन शिक्षा की मांग उठाने पर महिया का आभार जताया।
सीए शर्मा जोन चेयरपर्सन बने, मिल रही है बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीए रविप्रकाश शर्मा को रीजन-8 से जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है और इसके साथ ही क्लब में उनका कद बढ़ गया है। लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल एसोसिएशन के प्रांतपाल ओमप्रकाश गगड़ ने रविप्रकाश शर्मा के सेवा कार्यों को देखते हुए शर्मा को से दायित्व सौंपा है। शर्मा अब श्रीडूंगरगढ़ यूनीक व लॉयन्स क्लब बीकानेर दोनों का नेतृत्व करेंगे। बता देवें शर्मा दो वर्षों से क्लब के अध्यक्ष पद सेवाएं दे रहें है और इससे पूर्व दो बार सचिव पद पर भी सेवाएं दी है। क्लब सदस्यों सहित उनके मित्रों व परिचितों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है।



