May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। आज उपखंड कार्यालय के बाहर बिजली पानी को लेकर खूब हंगामा हुआ है। भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने “बिजली पानी दे न सके वो सरकार निकम्मी है” के नारे जमकर लगाए। हाथों में तख्तियां लेकर सरकार को विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हर हाल में आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में राज्यपाल के नाम तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को ज्ञापन दिया और क्षेत्र के अनेक गांवो में खराब ट्यूबवैल को ठीक करवाने व किसानों को पूरी बिजली देने की मांग की। भाजपाईयों ने गहलोत सरकार द्वारा बजट घोषणा में घोषित नि:शुल्क बिजली योजना लागू करने की मांग की। सरकार द्वारा बिजली दरें बढ़ाने, प्रति यूनिट सरचार्ज लगाने, फ्यूल सरचार्ज 18 पैसे से 60 पैसे करने का जमकर विरोध किया व गांवो व शहरों में अघोषित कटौती बंद करने, केंद्र सरकार की कुसुम योजना में किसानों को सोलर पंप देने की मांग की।
ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं व गोपाल सुथार, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, पार्षद बंशीधर सुथार, रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, अरूण पारीक सहित शिव तावणियां, गोपाल छापोला, महेश राजोतिया, हेमनाथ जाखड़, शिव तावणियां, महेन्द्रसिंह, भवानी तावणियां, लकेश चौधरी, संदीप सारस्वत, श्रवण, अनमोल मोदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को बताया निकम्मा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाथों में तख्तियां लेकर लगाए खूब नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे सहित गांवो में खराब ट्यूबवेल तुरंत दुरस्त करवाने की मांग की।