






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितबंर 2024। पूरे अंचल में मूंगफली को पानी की सिचांई के लिए बिजली की जरूरत है और किसानों को पूरी बिजली नहीं मिलने के कारण परेशान किसान खेत छोड़कर बिजली विभाग के कार्यालयों व नेताओं के यहां चक्कर लगाते हुए पूरी बिजली की मांग कर रहें है। गुरूवार को किसानों की समस्या को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सजग नजर आए। वे गांव से लेकर राजधानी जयपुर तक बिजली विभाग से क्षेत्र के लिए पूरी बिजली बिना ट्रिपिंग के देने की मांग कर रहें है।
विधायक पहुंचे जयपुर, मिले अधिकारियों से, मांगी पूरी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसानों की बिजली समस्या के समाधान की मांग लेकर गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत जयपुर स्थित विद्युत भवन पहुंचे। यहां वे बिजली विभाग के प्रसारण के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एमडी तकनीकी सहित विभाग के उच्चाधिकारियों से मिले। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि किसानों को कम वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समस्या से निजात दिलवाने की बात कही। इस दौरान विधायक ने जाखासर जीएसएस, राजपुरा जीएसएस का काम शीघ्र पूरा करने के लिए कहा जिससे क्षेत्र के किसानों की बिजली समस्या का समाधान हो सकें। अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति की समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर करने व दोनों जीएसएसों का कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण करने का भरोसा दिलवाया।

बीकानेर में पूर्व विधायक व जनप्रतिनिधियों को चीफ ने दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर अधीक्षण में अभियंता कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों ने 6 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में चली लंबी वार्ता के बाद विभाग के चीफ एनके जोशी ने किसानों को 6 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी करने की मांग स्वीकार कर ली। वहीं ट्रिपिंग की समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, लालासर उपसरपंच इमरता राम डूडी, बेरासर सरपंच हरिराम सारण, किसान नेता जयनारायण भादू सहित बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया व एक स्वर में किसान को पूरी बिजली देने की मांग की।


पूनरासर धरने पर पहुंचे जाखड़, मांगी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली की मांग को लेकर किसान धरने प्रदर्शन कर रहें है। गुरूवार सुबह से पूनरासर जीएसएस के बाहर बैठे किसानों को समर्थन देने में किसान नेता तोलाराम जाखड़ धरना स्थल पर पहुंचे। यहां किसानों ने बिजली विभाग होश में आओ के नारे लगाए। जाखड़ ने पूरी बिजली के साथ राजपुरा 132 जीएसएस का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग भी उठाई। धरने पर औकांरनाथ, उत्तमनाथ, भंवराराम गोदारा, मुन्नीनाथ, राजूनाथ, कालूनाथ, मुरलीनाथ, परमनाथ, भागूनाथ, हरिनाथ, शंकरनाथ, मांगीलाल सिंवर, बिसनाराम सिंवर, अशोक सुथार, रुपनाथ, कैलाश स्वामी सहित अनेक किसान मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ में दिया ज्ञापन, मांगी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं श्रीडूंगरगढ़ अधिशाषी अभियंता और मुख्य अभियंता को फसल पकाव पर होने पर किसानों की बिजली कटौती नहीं करने की मांग करते हुए किसानों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान कस्बे के केके जांगिड़ भी मौके पर मौजूद रहें व एलडी से परेशान किसानों को पूरे वोल्टेट के साथ पूरी बिजली देने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।




