






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। दुलचासर के राउमावि के खेल मैदान में आयोजित 68वीं जिलास्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता गुरूवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुई। 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राउमावि दुलचासर ने गुरूकुल शिक्षण संस्थान कांकड़वाला को कड़े मुकाबले में हरा दिया व जिला स्तरीय विजेता का खिताब जीत लिया। वहीं 17 वर्षीय छात्र वर्ग में राउमावि राजासर ने फाइनल मैच में आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर गुसाईंसर बड़ा को एकतरफा हराकर जीत दर्ज कर ली। 19 वर्षीय में रविन्द्र शिक्षण संस्थान गाढ़वाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया व 17 वर्षीय में आदर्श तिलक नगर बीकानेर ने प्राप्त किया। वहीं पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर पहुंचे व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। महिया ने स्कूल स्टाफ व आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटें सभी लोगों का आभार जताया।
विजेता, उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत, दानदाता सुथार का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाइनल मुकाबलों के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, दानदाता राजाराम सुथार, सेवानिवृत्त शिक्षाविद् रणजीत सिंह जानूं, अगरसिंह परिहार, सेवानिवृत्त फौजी रामचंद्र खिलेरी, लक्ष्मणराम भादू, अशोक सुथार, शाला प्रधानाचार्य रामकिशोर, उप प्रधानाचार्य राजेन्द्रप्रसाद ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान सेवाएं देने वाले शारीरिक शिक्षक बजरंग सारण, भवानी शंकर शर्मा, पूर्णाराम भादू, रामरख नाहर, मुकेश सारण, प्रहलाद भादू सहित रैफरी व कार्यकर्त्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक पूनमराम सारण ने किया। टीमों के संयुक्त व व्यक्तिगत ईनामों के साथ ही प्रतियोगिता में तमाम व्यवस्थाएं दानदाता राजाराम भूराराम सुथार, दुलचासर द्वारा की गई व सभी अतिथियों ने दानदाता का आभार जताया।




