May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2024। अन्नंत चतुर्दशी के दिन तोलियासर के निकट हुए दु:खद सड़क हादसे के मामले में अपडेट खबर विधायक ताराचंद सारस्वत के एसपी से मिलने की आई है। सारस्वत शनिवार को बीकानेर में एसपी से मिले और ख़ुशी और राखी सारस्वत की दर्दनाक मौत के कारण बने अनियंत्रित होकर गाड़ी चलाने वाले अपराधी को गिरफ़्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन करने का आग्रह किया है। सारस्वत ने एसपी से शराब व अन्य नशे में वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नशे में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने का आग्रह किया। वहीं थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है व मुख्य आरोपी तक पहुंचने के प्रयास लगातार किए जा रहें है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहें है।