May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2024। ऑनलाइन ठगी की वारदातें पुलिस के साथ पूरे समाज के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़े हो गए है। प्रतिदिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहें है। एक आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताकर फौज के जवान के साथ ठगी कर ली और उसे लाखों रूपयों का चुना लगा दिया। इस खबर को पढ़कर पाठक सतर्क व सावधान रहें। अपने खातों के बारे में जानकारी सोच समझ कर ही किसी से साझा करें। मामला बीकानेर के सदर थाने का है जहां गुरदासपुर, पंजाब निवासी व हाल निवासी इंजिनियरिंग रेजिमेंट छावनी, बीकानेर से 39 वर्षीय बलजिदंर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को अज्ञात आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक का प्रतिनिधि बताकर लोन देने के बहाने से उसके खाते से लाखों रूपए निकाल लिए। परिवादी ने बताया यूटीआर नबंर से आरोपी ने उसके खाते से एक बार में 490000/- तथा 94874/- रूपए निकाल कर उसे लाखों का चुना लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई वेदपाल को दी गई है।