May 21, 2026
00000012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। कस्बे के कालूबास में स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में सावन के अवसर पर 11 दिवसीय विशेष अंखड किर्तन चल रहा है एवं इस किर्तन में सोमवार को उस समय रौनक बढ़ गई जब विधायक ताराचंद सारस्वत यहां पहुंचे एवं मंजीरे बजाते हुए किर्तन में शामिल हुए। पुजारी नारायण दास स्वामी ने बताया कि मंदिर में 4 अगस्त से 14 अगस्त तक 11 दिवसीय अखंड किर्तन का आयोजन रखा गया है, जिसमें दिन-रात लगातार सत्संगियों द्वारा किर्तन किया जा रहा है। मंगलवार को विधायक भी किर्तन में पहुंचे व सत्संगियों के साथ मिल कर किर्तन किया। इस मौके पर सत्संग समिति द्वारा विधायक का शाल एवं साफा पहना कर स्वागत, अभिनंदन किया। इस दौरान संत सीतारामदास स्वामी, पार्षद रजत आसोपा, सीताराम सिंवर, मधुसुदन जोशी, मदनलाल कलाणी, गांव गुंसाईसर के सत्यनारायण स्वामी, परमेश्वरदास स्वामी, घनश्याम स्वामी, परसदास स्वामी, नथमल जोशी आदि उपस्थित रहे। विधायक के सम्मान के दौरान भाजपा नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, पवन इंदोरिया का भी अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक स्वंय शामिल हुए किर्तन में, बजाए मंजीरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर सत्संग समिति द्वारा किया गया विधायक का सम्मान।