May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-08-13 at 21.19.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय कहने को तो उप जिला चिकित्सालय बना दिया गया है लेकिन यहां पर व्यवस्थाएं अन्य कस्बों की सीएचसी से भी कम है। ऐसे में आम जन खासे परेशान है एवं यहां पर सभी विभागों को मिल कर सामूहिक रूप से सुधार के प्रयास करने होगें। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश मंगलवार को विधायक ताराचंद सारस्वत एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर दुलीचंद मीणा ने मेडीकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक में दिए। मंगलवार को बैठक विधायक, एडीएम, प्रभारी चिकित्सक एसके बिहानी एवं सदस्य डाक्टर ओमप्रकाश स्वामी, डा एसएस नांगल, भवानी प्रकाश तावणियां, रमेश मूंधडा की मौजूदगी में शुरू हुई एवं बैठक में चिकित्सालय में आ रही दिक्कतों का समाधान प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा ही हो सकने की स्थिति देख उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा, ईओ अविनाश शर्मा को भी बैठक में बुलाया गया। बैठक में चिकित्सालय में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए विधायक एवं एडीएम ने सख्ती दिखाई एवं सभी को तत्परता से कार्य करने को कहा। इस दौरान सफाई संबधी व्यवस्थाओं के लिए ईओ को विशेष टास्क टीम बनाने को कहा गया। बैठक में चिकित्सालय में लापरवाही की शिकायत पर तीन संविदाकर्मियों को हटाने, जर्जर एम्बुलैंस की निलामी करने एवं नई खरीद करने, आन काल डयुटी चिकित्सकों के नम्बरों का सूचना पट्ट लगाने, यहां से पद लैप्स किए गए कम्प्युटर आपरेटर एवं असिस्टेंट रेडियोग्राफर की पोस्ट को पुन: सृजित करने के प्रस्ताव लिए गए। इस दौरान लाखों रुपए के खर्च का अनुमोदन किया गया।
एडमिट करो, नाईट डयुटी की पालना हो – एडीएम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडीकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक में उपस्थित अतिरिक्त जिला कलेक्टर दुलीचंद मीणा ने चिकित्सकों को विशेष निर्देश दिए। मीणा ने कहा कि चिकित्सालय में लगातार बढ़ रहे खर्च की पूर्ति के लिए आवश्यक है कि चिकित्सालय में रोगियों का उपचार त्वरित एवं पूर्ण हो। इसके लिए चिकित्सकों को केवल ओपीड़ी के माध्यम से रोगियों को टालने, रैफर करने के बजाए आवश्यकतानुसार रोगियों को इंडोर भर्ती करना चाहीए। साथ ही नाईट डयूटी के आल काल चिकित्सक के नम्बर सूचना पट्ट के माध्यम से प्रतिदिन लिखे जाएं। ताकी रात्रि में होने वाली आपातकालीन स्थितियों में चिकित्सक नहीं मिलने की शिकायत दूर हो सके।
ट्रोमा निर्माण के लिए सरकार गंभीर, करेगें दानदाता परिवार से अंतिम वार्ता – ताराचंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को हुई बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत ने चिकित्सालय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकीय लाभ देने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने को कहा। साथ ही सारस्वत ने ट्रोमा सेंटर के निर्माण के लिए सरकार को गंभीर बताया। सारस्वत ने ट्रोमा के निर्माण में हो रही देरी के संबध में दानदाता परिवार से अंतिम वार्ता करने की बात कही एवं इस संबध में मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी द्वारा पत्र देने के निर्देश दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडीकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक में निर्देश देते एडीएम।