May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2025। विधानसभा क्षेत्र के गांव बनिया में विधायक ताराचंद सारस्वत ने 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वे पूरी व गुणवत्तापूर्ण बिजली की मांग कर रहें हैं अब जाकर उन्हें बिजली संकट से राहत की उम्मीद बंध गई है। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए उनका फुलमालाओं से स्वागत किया। विधायक सारस्वत ने विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया और अपनी सरकार के कार्यों की सराहना की। सारस्वत ने कहा कि वे क्षेत्र के लिए बिजली पानी, शिक्षा व चिकित्सा सुलभ करवाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। उन्होनें कहा कि इस जीएसएस के निर्माण से इस इलाके के गांवों में बिजली संबधित समस्याओं से निजात मिलेगी। शिलान्यास समारोह में सरपंच बनवारीलाल सहित ग्रामवासियों ने विधायक का स्वागत किया। समारोह में विधायक ने सार्वजनिक हित में भूमि दान देकर कई पीढ़ियों का पुण्य अर्जित करने की बात कहते हुए जीएसएस के लिए भूमि उपलब्ध करवाने वाले चौथाराम व जगदीश प्रसाद का शॉल साफे से सम्मान किया। ग्रामीणों ने भी दानदाता परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम में रेडाराम, बृजलाल, बीरमाराम, मांगीलाल, रणजीत, रामेश्वर सहित विभाग के अधिकारीगण व ग्रामीण मौजूद रहें। विधायक के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, आदि शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने किया फुलमालाओं से किया विधायक का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने किया 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास।