May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2025। हाइवे पर उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने ही एक ट्रेक्टर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर जाली तोड़ते हुए डिवाइडर में घुस गया। यहां हाइवे बाधित होने से रास्ता बंद हो गया है और झंवर बस स्टैंड तक लंबा जाम लग गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है व क्रेन की सहायता से ट्रेक्टर को हटवाया जा रहा है। ट्रेक्टर में पशु चारा भरा है और गांव बाडेला की गौशाला जा रहा था। गनीमत रही किसी को चोटें नहीं आई और बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर झंवर बस स्टैंड तक लगा लंबा जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस ट्रक ने मारी ट्रेक्टर को टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाली तोड़ डिवाइडर में घुसा ट्रेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहुंची मौके पर पुलिस, निकलवाने की कवायद शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रेन से ट्रेक्टर हटवा कर खुलवाया जाएगा जाम।