






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए वोट देने का आह्वान किया। सारस्वत ने मोदी सरकार की सफलताएं गिनवाते हुए देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए भाजपा को चुनने की बात ग्रामीणों से कही। सारस्वत ने बताया कि क्षेत्र के गांव बनिया, कुचोर, बेरासर, साधासर, लालमदेसर बड़ा, लालासर में डोर टू डोर संपर्क किया गया। बूथ अध्यक्षों से मुलाकात कर उन्हें अधिक से अधिक वोट दिलवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सारस्वत के साथ बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, बुधरना, पूनम, रामेश्वर, राजू सारस्वत, पूर्व सरपंच नेमीचंद सारस्वत, पूर्व सरपंच गिरधारी सारण, मनोज कुमावत, रामेश्वर विश्नोई, रेडाराम बिश्नोई, बृजलाल बिश्नोई, भोलगर, खेताराम जाजड़ा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




