May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी सुरक्षा एंजेसियों ने प्रारंभ कर दी है। आज ए/83 बटालियन आरएएफ ने क्षेत्र के एक दर्जन गांवो में फ्लैग मार्च निकाला है। पुलिस भी इस दौरान साथ रही। बटालियन के सहायक कमांडेंट विनोद कुमार मीणा ने अपने अफसरों के साथ संवेदनशील गांवो व बूथों की जानकारी ली व पुराने विवादों के बारे में भी जानकारी एकत्र की। दल ने रास्तों का भी रोडमैप बनाया व चिह्नित स्थानों के आस पास के पूरे नक्शे की जांच की है। इस दौरान दल के साथ सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट, एसआई सेरूणा इंद्रलाल, एएसआई सेरूणा चैनदान सहित जवान मौजूद रहें। दल ने पुलिस के साथ गांव सेरूणा, पूनरासर, सूडसर, देराजसर, टेऊ, गोपालसर, दुलचासर, लिखमीसर उत्तरादा, दिखणादा, सांवतसर, माणकरासर, समंदरसर में फ्लैग मार्च निकाला। ग्रामीणों में भी चुनावी माहौल नजर आया व चर्चाओं को बल मिला। नीचे दी गई लिंक पर जाकर देखें वीडियो-

https://fb.watch/nzsctYsHq_/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएएफ टीम ने ली संवेदनशील बूथो की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक दर्जन गांवो में निकाला फ्लैग मार्च।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो व बूथों सहित रास्तों की जानकारियां जुटाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ सीओ सहित पुलिस दल भी मौजूद रहा।