May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2023। सुजानगढ़ जिला बनने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांवो में सुजानगढ़ जिले में शामिल नहीं किए जाने की मांग शुरू हो गई है। आज गांव धर्मास के बस स्टैंड पर सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक सहित धर्मास, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा के ग्रामीण युवाओं ने प्रदर्शन किया व हमें हमारा बीकानेर ही चाहिए के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के धनराज सोनी, नवरत्न सारस्वत, मांगीलाल ज्याणी, राजूसिंह, रेवंतसिंह, सहीराम जाट, डुंगरराम जाखड़, नागरमल जाखड़, तोलाराम सोनी, विक्रम सोनी, सरदाराराम मेघवाल, रामचंद्र जाखड़, मेघराज तावणियां, मनोज जाखड़, नरेन्द्र जाखड, राकेश गोदारा, सहित बड़ी संख्या में तीनों गांवो के लोग मौजूद रहें। बता देवें रीड़ी के युवाओं ने भी सुजानगढ़ में शामिल नहीं किए जाने की मांग करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया था। बता देवें सोशल मीडिया पर भी इस पर बहस छिड़ गई है व पूनमचंद नैण, डॉ विवेक माचरा ने भी सुजानगढ़ में शामिल किए जाने का विरोध जताया है।
गोदारा मिले राजस्व मंत्री से दिया पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जयपुर में राजस्व मंत्री रामलाल जाट के घर जाकर उनसे मुलाकात की व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांवो को श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले में तथा जसरासर के गांवो को भी नोखा में ही रखे जाने की मांग की है। गोदारा ने पत्र सौंपते हुए जाट से कहा कि लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप सरकार उन्हें बीकानेर से अलग करने का कार्य नहीं करें और श्रीडूंगरगढ़ व जसरासर के गांवो को सुजानगढ़ में शामिल नहीं किया जाए। जाट ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट को सौंपा पत्र, श्रीडूंगरगढ़ व जसरासर क्षेत्र के गांवो को सुजानगढ़ में नही देने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मास बस स्टैंड पर तीन गांवो के युवाओं ने जताया रोष, बीकानेर में ही रखने की उठाई मांग।