






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2022। अपने खेत में सूड़ करने गए एक परिवार के चार जनों पर खेत पडौसियों ने हमला कर दिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव कल्याणसर निवासी रोहिताश पुत्र नौरंगराम सुथार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी गांव के किशनाराम पुत्र फसराम जाट, कानाराम पुत्र फरसाराम जाट, सहीराम पुत्र पोमाराम जाट, चंदूराम, मोडाराम, गिरधारीराम पुत्रगण कानाराम जाट के खिलाफ अपने पिता पर जानलेवा हमला करने व पत्नी की लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि वह आज सुबह अपनी माता कमला देवी, पिता नौरंगराम व पत्नी विमलादेवी के साथ अपने खेत में सूड़ कर रहा था तभी आरोपीगण खेत की उत्तरी सीमा उखाड़ने लगे। मेरे पिता ने मना करते हुए कोर्ट का स्टे होने व आरोपियों को पूर्व में पुलिस द्वारा पाबंद करने की बात कही तो आरोपीगणों ने हाथो में जैइ, चौसंगी व लाठियां लेकर पिता पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर पत्नी की लज्जा भंग की तथा मौके पर पहुंची पुलिस बचा कर लाई।



