May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। मोमासर महाविद्यालय में खेल सप्ताह का प्रारंभ सोमवसर से हुआ। नोडल प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थी बढ़चढ़ कर भाग ले रहें है। इस दौरान कबड्डी, खो खो, गोला फेंक, भाला फेंक खेलों का आयोजन हुआ। खेल स्टेडियम में पहुंचे खिलाड़ी विद्यार्थियों को खो खो के लिए पवन कुमार ने टॉस करवाया व डॉ कुलदीप श्योराण ने रेफरी की भूमिका निभाई। कबड्डी के मैच में फाइनल मैच महाराणा प्रताप टीम ने सुभाष चंद्र बोस टीम को हरा कर विजेता बनी। नेतराम व अमित सहू की टीमों में खो खो का रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें नेताराम की टीम ने मैच जीत लिया। निर्णायक की भूमिका मुकेश कुमार स्वामी ने निभाई। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ. तृप्ति व डॉ. रिनी शर्मा के साथ डॉ कौशल्या कुमारी ने खेल स्टेडियम में करवाया। जैवलिन थ्रो में कृष्णा प्रजापत विजय रही व माया शर्मा उपविजेता रही। सुमन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फैंक प्रतियोगिता में छात्र शालू जोहिया विजेता, पूजा शर्मा उपविजेता व द्रोपदी तीसरे स्थान पर रही। गांव के अनेक खेल प्रेमी भी मौजूद रहें व विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान ईश्वर कुमार ने स्टाफ के सदस्यों को भोजन व जलपान की सेवा दी।