May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। राजकीय कन्या महाविद्यालय मे खेल सप्ताह का सोमवार को उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य तेजकरण चौहान ने जीवन में खेलों का महत्व बताते हुए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसे नियमित जीवन में शामिल करने की बात कही। खेल प्रभारी आनंद नारायण पुरोहित ने बताया खेल सप्ताह के दूसरे दिन आज इनडोर गेम्स खेले गए। खेलों में छात्राएं बढ़चढ़ कर भाग ले रही है। इस दौरान उर्मिला यादव, चित्रा आचार्य, गौरव टाडा, भरत सिखवाल, संगीता सिखवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा व खेल खिलवाने के साथ छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया।