May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2023। कल सूर्योदय के साथ ही 8 बजे मोमासर के भोमिया जी मंदिर में मीरा बाई, गोरखनाथ और कबीर भजन के साथ गीता पराग कबीर और उनके साथियों द्वारा तीन दिवसीय मोमासर उत्सव का दैवीय आगाज किया जाएगा। मोमासर उत्सव की शानदार तैयारियां उत्साह के साथ गांव को सजे संवरे रूप में कर ली गई है। जाजम फाउंडेशन की अगुवाई में आयोजित उत्सव को सफल बनाने में ग्रामीण युवाओं की टीमें व ग्राम पंचायत भी अपना योगदान दे रहें है। फाउंडेशन के विनोद जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से 9 बजे तक मंदिर में भक्ति संगीत के बाद दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक रामकुमार नाथ जोगी, शांति देवी कालबेलिया व साथी, बेगम बतूल व साथी पारंपरिक लोक गीत प्रस्तुति देंगे। वहीं रात 9 बजे से लोक कलाकार नानकनाथ जोगी, भुंगर खान मांगणियार और साथी, अंबालाल और साथी, साउथ अमेरिकी कलाकार निकालस व केरोलीना द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएगी। शनिवार सुबह 8 से 9 बजे सुमित्रा दास गोस्वामी व उनके साथी भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 3 से 4 पतासी देवी, संतरा देवी भोपी द्वारा लोक भजन व इस्माइल खां लंगा व साथी द्वारा सांरगी वादन व सारंगिया लंगा समुदाय के लोक गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्सव का आकर्षण 4 नवबंर शनिवार को होगा। गांव के ताल मैदान में रात 9 बजे मुख्य आयोजन मे अनेक प्रसिद्ध लोक-कलाकारों द्वारा लोक संगीत व लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 5 नवबंर रविवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे गणेश धोरा पर राजूदेवी, राकेश भोपा व साथी राजस्थानी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर उत्सव को पूर्ण करेंगे।
3 व 4 नवबंर को होने वाले आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 3 व 4 नवबंर दोनों दिन मोमासर में सुबह 11 बजे से 5.30 बजे तक श्रीजयचंद लाल पटावरी की हवेली में हाट बाजार सजाया जाएगा। हाट बाजार में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा बनाए गए घेरलू उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे जिनकी खरीद से नागरिक अपने घरों की दिवाली की रौनक बढ़ा सकेंगे। इसी समय में मेामासर मेला में अनेक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर होगा लाइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर उत्सव के मुख्य आयोजन में भाग लेकर आप लोक कलाकारों का उत्साह व हौसला अफजाई जरूर करें। परंतु यदि आप प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाए तो उत्सव के मुख्य आकर्षक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। आप सभी अपने खेत, ढाणी, दुकान या मकान, देश-परदेश या विदेश में बैठे हो क्षेत्र के अनूठे आयोजन को जरूर देखें। आज ही फॉलो करें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को और यूट्यूब चैनल को जिससे आप जुड़ सकें क्षेत्र होने वाले सबसे विशेष आयोजन से।

हमारा फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL

हमारा युटयुब चैनल – https://youtube.com/@kapilaswami6914?feature=shared