May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-02 at 20.09.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2023। कुछ देर पहले ही एक टैक्सी में सवार सात आठ जनें ट्रेन पकड़ने जा रहें थे और टैक्सी खड़े ट्रेक्टर ट्राली में भिड़ जाने से अस्पताल पहुंच गए। आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा सहित सेवादार चार घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे और यहां से दो घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। बिजली घर के सामने हुए हादसे में राजगढ़ निवासी रामेश्वरलाल पुत्र सुरजाराम रेगर व चुरू निवासी बाबूलाल पुत्र भूराराम रेगर को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं राजगढ़ के निवासी जॉनी पुत्र ओमप्रकाश व सरदारशहर निवासी चुन्नीलाल पुत्र मोहनलाल रेगर का उपजिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है।