






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। मोटरसाइकिल को रास्ते में रोक कर सवार के साथ मारपीट कर रूपए छीन लेने का मामला सामने आया है। गांव सावंतसर निवासी नंदलाल विश्नोई ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ सेरूणा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंदलाल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर को खेत से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान सांवतसर लिखमीसर रोड पर पहले से घात लगाए बैठे अमित विश्नोई, मांगीलाल विश्नोई सहित दो तीन अन्य व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों ने उसका पर्स भी छीन लिया। पर्स में 1540 रुपए व अन्य कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



