






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ते लंपी चर्म रोग से त्रस्त जनता को राहत देने की मांग की मुख्यमंत्री से दो संघठनों ने वहीं कस्बे के एक मंदिर में आज जागरण होगा व कल मेला भरेगा। झोरड़ा पैदल यात्रियों के लिए भी एक सूचना आई है और सभी खबरें पढ़ें एकसाथ।
लंपी ने गांवो में मचाया उत्पात, पंचायतों की मदद करें सरकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंपी रोग से पीड़ित गौवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है और ग्राम पंचायतों के पास इससे निपटने के लिए कोई संसाधन नहीं है। अभिनव राजस्थान पार्टी व राष्ट्रीय मानवाधिकारी एंव आरटीआई जागरूकता संगठन ने संयुक्त रूप से पंचायत समिति में अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम पत्र देते हुए ग्राम पंचायतों की मदद करने की पुकार की है। संगठन के श्रवणसिंह ने कहा कि गांवों में फैलते लंपी रोग से पशुपालक बुरी तरह से परेशान हो रहें है और आर्थिक रूप से उनकी कमर टूट रही है। ऐसे में पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बााबत शीघ्र फैसला लेकर पशुपालकों को राहत देने की मांग की गई। सरकार पशुपालन विभाग में रिक्त पदों को भरें, ग्राम पंचायतों को उनका मूल कार्य खेती, पशुपालन और कुटीर उद्योगों के विकास से जोड़ा जाएं जिससे सही अर्थों में आदर्श रूप में कार्य कर सकें। इस दौरान संगठन के बलवंत, भुराराम, हरिराम, जैतराम, बीरबलराम, तारूराम, महावीर सिंह, दुर्गासिंह, केशवसिंह, छोटुसिंह, जीतेन्द्र आदि मौजूद रहें।
आज होगा जागरण, कल भरेगा मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के वार्ड 30 में स्थित दादोजी मंदिर की भव्य सजावट की गई है। यहां आज रात को जागरण होगा जिसमें स्थानीय भजन कलाकार नारायण कलाणी, दिलीप कुदाल, हनुमान कुदाल आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। बुधवार को सुबह पूजन आरती के साथ मेला प्रारंभ होगा व बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचमी को मदिंर में दर्शन करने पहुंचेंगे।

नवयुवक मंडल की झोरड़ा पैदल यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवयुवक मंडल द्वारा झोरड़ा के लिए पैदल यात्रा संघ 28 अगस्त को सुबह 8.30 बजे धूमधाम से रवाना होगा। हरिरामजी मंदिर के पुजारी कृष्ण शर्मा ने बताया कि संघ सदस्यों की बैठक रविवार को संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने पैदल यात्रा व व्यवस्था संबंधी तैयारियों पर चर्चा की है। संघ रवानगी के समय ज्योत, आरती, ध्वजा पूजन किया जाएगा। यात्रा पर जाने वाले पंडित कृष्ण शर्मा से 8290365020 पर संपर्क कर सकते है।



