May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव की अधिसूचना सोमवार को लागू हो गई है। यहां आज से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस चुनाव से जुड़े कई रोचक तथ्य श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए टाइम्स की विशेष रिपोर्टिंग “इस चुनाव में होगा ये पहली बार” शुरू की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन शाम 4 बजे एक आलेख टाइम्स के पाठकों के समक्ष रखा जाएगा। इसी क्रम में प्रस्तुत है पहला एपिसोड

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स स्पेशल
“इस चुनाव में होगा पहली बार”

38 हजार से ज्यादा युवा पहली बार देंगे वोट, युवा बने बड़ी ताकत, बदल सकते है समीकरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व भर में युवा शक्ति के कारण भारत की पहचान युवा देश के रूप में बनकर उभर रही है और यही पहचान इस बार श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव में भी पूरी महत्ता के साथ उभर कर सामने आई है। ये पहचान कायम करने के लिए इस चुनाव में 38 हजार से ज्यादा युवा मतदाता पहली बार वोट देंगे। इस बार ये युवा शक्ति श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विधायक चुनने में अहम दायित्व निभाएगी। क्षेत्र में 18 से 23 वर्ष के बीच के 38,701 युवा मतदाता है और रोचक बात यह है कि ये सभी गत चुनावों के वक्त नाबालिग थे, इस बार इतनी बड़ी संख्या में पहली बार वोट देने वाले इन युवाओं को रिझाने के लिए पार्टियों व प्रत्याशियों को भी अपने अपने प्रचार की रणनीति में इन्हें महत्व देना होगा। इन 38,701 नवमतदाताओं में 23,737 युवक है और 14,963 महिला शक्ति है। चूंकि ये नए वोट जुड़े हैं और युवा उत्साहित है तो इन वोटों के पोल होने का प्रतिशत भी अन्य आयु वर्ग वालों से कहीं अधिक ही रहने की संभावना है। ऐसे में इस बार ये वोट हार जीत के समीकरण बदल देने में सक्षम होंगे। लोकतंत्र में जहां एक एक वोट की कीमत हार जीत के लिए मैदान में डटे प्रत्याशी ही समझ सकते है वहीं इन युवा मतदाताओं को रिझाने के लिए भी प्रत्याशियों को रणनीति बनानी होगी। इन वोटों को हासिल करने के लिए स्पष्ट रूप से आगामी विकास रथ में युवा शक्ति का हिस्सा तय करना होगा। पूरी संभावना है कि इस बार पार्टियों के घोषणा पत्र में युवाओं से जुड़ी क्षेत्र बड़ी समस्याओं का समाधान भी शामिल किया जाए। बहरहाल क्षेत्र में नए मतदाताओं को पहली बार वोट देने की असीम शुभकामनाएं और उनके पहले वोट की पूरी उपयोगिता सिद्ध हो इसी कामना के साथ कपिला स्वामी।

बुजुर्ग नेता, युवा मतदाता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भले ही युवा मतदाता हार जीत तय करने में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे लेकिन उनके वोट लेने के लिए अभी जो प्रत्याशी है वे वरिष्ठ प्रत्याशी ही मैदान में है। यहां भाजपा और माकपा के प्रत्याशी तो नौकरी की रिटायरमेंट आयु पार कर चुके हैं और कांग्रेस के पत्ते अभी खुलने शेष है। रालोपा द्वारा युवा प्रत्याशी सामने आने के कयास है। बता देवें आने विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अब देखना ये है कि ये किसके पाले में सर्वाधिक शामिल होंगे।