May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। चुनावी गहमागहमी में एक चर्चा जो पिछले लंबे समय से चल रही थी सीपीएम और कांग्रेस के समझौते की उस पर विराम लग गया है। सीपीएम ने सोमवार को राजस्थान चुनाव के लिए अपने 17 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। अभी अभी आई जानकारी के अनुसार सीपीएम ने श्रीडूंगरगढ़ में गिरधारीलाल महिया को विधिवत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसी के कांग्रेस द्वारा सीपीएम के साथ 4-5 सीट पर समझौता करने के कयासों को विराम लग गया है।

अब वाक आउट के कयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानेसर प्रकरण के दौरान सरकार बचाने वालो का एहसान उतारने के क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयास सबके सामने जग जाहिर हो चुके है। गहलोत के इन प्रयासों में निर्दलीयों को टिकट देना हो या चाहे समझौते की चर्चा हो सब शामिल रहे। अब जब सीपीएम ने अपने 17 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं तो समझौता नहीं होना भी साफ हो गया है। ऐसे में अब अंतिम कयास इन सीटों पर कांग्रेस के अपने इन संकटमोचकों के लिए सामने कोई प्रत्याशी खड़ा ही नही कर वाक-आउट भी दे सकती है। यह चर्चाएं भी अब खासी गर्म है।