






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। पुलिस द्वारा जिले भर में अधिकारियों के निर्देशन में विशेष तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को एक दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार किया है। एएसआई पूर्णमल ने बुधवार को लीलाधर सिद्ध, दिनेश मीणा, पुरषोत्तम ब्राह्मण, सांवरमल जाट को गिरफ्तार कर उन्हें किसी भी आपराधिक गतिविधि ने संलग्न नहीं होने के लिए पाबंद किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में पूर्णमल ने ही लखासर निवासी रघुवीर को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने जैतासर के युवक कमलेश जाट, गिरधारीलाल जाट, औंकारचंद जाट को गिरफ्तार कर पाबंद करवाया। एक अन्य कार्रवाई में सुरेश कुमार ने मोमासर निवासी विनोद कुमार जाट, बिग्गाबास निवासी अनवर धोबी को गिरफ्तार भी कर कानूनी कार्रवाई की। वहीं क्षेत्र के सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने गोपालसर निवासी दिलीप बनबावरी, धर्मपाल बनबावरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एक अन्य कार्रवाई में चैनदान ने सेरूणा निवासी पवन जाट, मामराज जाट को गिरफ्तार किया। सेरूणा थाने के कांस्टेबल सहीराम ने एक अन्य कार्रवाई में एक वारंटी अपराधी सांवतसर निवासी रामनिवास को गिरफ्तार किया। बता देवें पुलिस द्वारा आज भी अपराधिक प्रवृति के युवकों के खिलाफ धरपकड़ जारी है।



