May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 20.29.56

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। कालूबास में तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के निकट स्थित अंग्रेजी माध्यम के लर्न एंड फन स्कूल में बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां नवप्रवेशित 27 बच्चों का तिलक कर विधि विधान से पूजन संपन्न करवा विद्यारंभ संस्कार किया गया। विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न किया गया। सभी ने सामूहिक रूप से माँ शारदा की आरती की व मंगल पाठ किया। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने सभी बच्चों को बसंत पंचमी उत्सव का महत्व बताते हुए प्रसाद का वितरण किया। सारस्वत ने बताया बसंत पंचमी से 1 फरवरी तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को फीस में आधी छूट दी जाएगी। अनेक अभिभावक भी पूजन में शामिल हुए और स्कूल प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान विद्यालय परिसर को पीले गुब्बारों व फुलों से सजाया गया। स्टाफ सक्रिय रहा व बच्चों ने उत्सव का पूरा आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से माँ शारदा का पूजन किया गया और सभी बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवन में नवप्रवेशित बच्चों ने भी दी आहुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवन पूजन कर माँ शारदा की सामूहिक आरती की गई।