May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 20.56.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। आड़सर बास में हनुमान क्लब के पास स्थित अंग्रेजी माध्यम की संस्कार इनोवेटिव स्कूल में पीलें रंगो के साथ बसंत पंचमी का महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान नवप्रवेशित बच्चों का फुलमालाओं से अभिनंदन किया गया। स्कूल प्रांगण को पीले रंगों की विभिन्न सजावटों से सजाया गया। बच्चों को तिलक लगाकर पैसिंल व कॉपी दी गई व ऊँ लिखवा कर विद्या आरंभ करवाई गई।। विद्यालय के निदेशक मनोज गुसाईं ने बच्चों को सरस्वती पूजन का महत्व बताते हुए प्रतिदिन हाथ जोड़कर वदंन करने व सद्बुद्धि देने की प्रार्थना माँ शारदा से करने की प्रेरणा दी। गुसाईं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण किया व उनके जीवन प्रसंगो से बच्चों को बहादुरी व दृढ़ता की प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के बच्चे पीले वस्त्रों में पहुंचे व सभी ने सामूहिक रूप से सरस्वती पूजन किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सक्रिय रहा व प्रधानाचार्य ललिता गुसाईं ने सभी का आभार जताते हुए बच्चों को प्रसाद व टॉफियों का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव में धूमधाम से मनाया बसंतोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इठलाते हुए नन्हें मुन्नों का फुलमालाओं से किया स्वागत।