May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। 5 सितंबर को मोहम्मद साहब के जन्मदिन के जश्न का जोश मुस्लिम समुदाय में नजर आने लगा है। समुदाय की मस्जिदें, मदरसे और मकानों में सजावटें की जा रही है। लोग नए कपड़े व विभिन्न प्रकार के पकवानों की तैयारियां कर रहें है। 5 सितंबर को सुबह 8 बजे जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकलेगा जो मुख्य मार्गों से होते हुए जामा मस्जिद मैदान में समाप्त होगा। मुस्लिम मोहल्ले रंग बिरंगी रोशनी से सजाए जा रहें है। वहीं समाज के मनोज चोपदार, आरिफ चुनगर, रोशनअली तेली, रमजान  बहलिम, आमिर खान क्यामखानी, अकबर तेली, साबुद्दीन धोबी, लियाकत तेली, इलियास तेली ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। युवाओं ने ईद के मौके पर जुलूस के दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शराब के ठेके व डीजे बंद करवाने की मांग की है। सदस्यों ने कहा कि यदि कोई जुलूस में डीजे लेकर आए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जुलूस के दौरान शराब की दुकाने व डीजे बंद करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईद के जश्न की तैयारी में हो रही सजावटें, मस्जिदें मदरसे व मकानों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया जा रहा है। (फोटो-असगर अली)