May 21, 2026
00000

खो-खो की 3 टीमों की 40 छात्रा खिलाड़ियों को खिलेरी ने किया प्रोत्साहित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत वर्षों में खो-खो के खेल में क्षेत्र के गांव लखासर की बालिका टीमों ने अपना लोहा राज्य स्तर तक मनवाया है। बुधवार को राउमावि प्रांगण में गांव के युवा जितेंद्रसिंह खिलेरी ने 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खेल में शामिल होने वाली 3 टीमों की 40 खिलाड़ी बालिकाओं को खेल पोशाक उपहार में दी है। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए राज्य स्तर तक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्नाराम ने दानदाता का आभार जताते हुए बताया कि गत दो वर्षों से 19 वर्षीय खो खो में विद्यालय की बालिकाओं ने राज्य स्तर पर विजेता रही है। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा व सभी ने बालिकाओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में खो खो की छात्रा खिलाड़ियों को जितेंद्रसिंह खिलेरी ने दी खेल पोशाक।

गुसाईंसर बड़ा में कल होगा जिला स्तरीय खो-खो का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में गुरूवार को 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। यहां छात्र व छात्रा वर्ग 17 वर्षीय की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयोजक विद्यालय आदर्श स्कूल द्वारा वीर तेजा खेल मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता सत्यनारायण सारस्वत करेंगे व विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी व सीबीईओ सरोज पूनियां वीर शामिल होंगी। सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू भी समारोह में संरक्षक के रूप में समाजसेवी तोलाराम जाखड़ व समाज सेवी मूलाराम भादू भी समारोह में शामिल होंगे।
सत्तासर में क्रिकेट प्रतियोगिता SPL-2 संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में 1 सितंबर को प्रारंभ हुई तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता SPL-2 बुधवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सत्तासर व लालासर गांवो की चार टीमें शामिल हुई। चारों के बीच लीग मैच खेले गए। फाइनल का मैच श्रीपाबूजी इलेवन व श्रीकरणी इलेवन के बीच खेला गया। भाजपा नेता विक्रम सिंह द्वारा स्पॉन्सर टीम श्रीपाबूजी इलेवन टीम विजेता रही। कप्तान मुरारी शर्मा सहित खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं गोपी सिंह की टीम श्रीकरणी इलेवन के कप्तान तेजपाल सारण उपविजेता रहें। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मनोज नायक को दिया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गांव के दिनेश सिण्डोलिया व किशन सिंह पंवार सहित अनेक मौजिज लोग समापन समारोह में शामिल हुए। आयोजन कमेटी के मुरारीलाल शर्मा, तेजपाल सारण, भगवानराम सहू, जयप्रकाश शर्मा सहित ग्रामीण युवाओं ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न।