May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2025। कस्बे में सामान लेने दुकान में गई एक माँ बेटी का हजारों रूपए भरा पर्स गिर गया। पर्स को पीछे दुकान से निकले एक युवक ने उठा लिया। पर्स में करीब 30 हजार रूपए थे और परिवार ने मदद की अपील की है। घटना शनिवार की है। एक माँ बेटी स्टेशन रोड पर स्थित एक स्पॉटर्स की दुकान से कपड़ें और कुछ सामान लेने गई। दोनों के वहां से लौटने के दौरान बालिका के हाथ में एक थैली थी जिसमें से पर्स निकल कर गिर वहीं रखी एक सफेद टेबल पर गिर गया। इनके बाद दुकान से निकले एक यवुक ने पर्स उठा लिया। महिला ने वीडियो में दिखाई दे रहें पर्स उठाते युवक पर शक जताया। परिवार ने इस युवक की पहचान करने व पहचान होने पर सुनील जोशी को 90240 68115 पर सूचना देने की अपील की है।