May 21, 2026
2023-specilssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। रास्ता रोककर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए माँ ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि कालूबास के वार्ड 3 की निवासी 55 वर्षीय किसनादेवी पत्नी नानूराम जाट ने इसी बास के श्यामसुदंर प्रजापत व उसका भाई राजकुमार, भवानीशंकर प्रजापत, हिमांशु प्रजापत, कालूराम स्वामी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों 12 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे उसके बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।