May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी धर्माराम गिला ने आज दलित महिला से मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिला ने बताया कि गांव मोमासर की दलित महिला विमला नायक से मारपीट करने, लज्जा भंग करने व जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में गांव के 28 वर्षीय सांवरमल सोनी पुत्र मदनलाल सोनी निवासी मोमासर व संतोष देवी पत्नी मदनलाल सांनी को गिरफ्तार किया गया है। गिला ने जानकारी देते हुए बताया कि विमला नायक ने इसी गांव के मदनलाल सोनी से 2 वर्ष पूर्व बछड़ी को खरीदा था। जिसे गाय बनने पर व 6 सितम्बर को ब्याने पर मदनलाल सोनी व उसकी पत्नी संतोष देवी ने वापस देने की बात कही। विमला नायक ने गाय लौटाने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व जातिसूचक गालियां निकाली, लज्जा भंग की। विमला ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर 9 सितम्बर को लज्जा भंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।