






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2023। एक परेशान पिता ने थाने पहुंच कर एक नाबालिग के अपरहण का मामला दर्ज करवाया है। गांव इंदपालसर सांखलान के परिवादी पिता ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहता है और उसकी पत्नी मंगलवार सुबह किसी काम से बाहर गई। जब वह सुबह करीब 10.30 बजे लौट कर आई तो उसकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं मिली। बालिका की माँ ने उसे पास पड़ौस में तलाश किया परंतु बालिका नहीं मिली और ना ही वह शाम तक लौट कर नहीं आई। बुधवार को पिता घर पहुंचे और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी निराशा हाथ लगने पर उसने थाने पहुंच कर घर से नाबालिग का अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश प्रारंभ कर दी है।



