






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ देर पहले गांव ऊपनी व कल्याणसर के बीच लिंक रोड पर एक तेज गति कैंपर और मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में बाइक सवार राजेडू निवासी दो युवक 30 वर्षीय अशोक पुत्र मोहनराम जाट और 19 वर्षीय मनीष पुत्र रामरख गरवा घायल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। यहां चिकित्सकों द्वारा एक चोटिल का ईलाज कर दिया गया है वहीं एक अन्य के पैर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।




