May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-27 at 19.54.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। सोमवार को जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को नागरिकों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ गोगा नवमी का पूजन किया। घर-घर में खीर जलेबी का भोग लगाकर गोगा जी महाराज से सांपो से सुरक्षा व बच्चों के मंगल स्वास्थ्य की प्रार्थनाएं की। विभिन्न जातियों के सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने मोमासर बास स्थित गोगा मेड़ी पर धोक लगाई व मन्नतें मांगी। मेले में झूले लगाए गए व अस्थाई दुकानें भी सजाई गई। वहीं बता देवें कालूबास स्थित गोगामेड़ी पर मंगलवार रात जागरण का आयोजन होगा। मंदिर समिति सहित गोगाजी के भक्त जागरण की तैयारियों में जुटे है। यहां भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने गोगाजी को धोक लगाई। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियाे:-  https://fb.watch/udD3L_2nh9/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में गोगा मेड़ी पर भरा मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में सजे झूले और अस्थाई दुकानें भी।