August 30, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ में मोटरसाइकिल चोरों के हौसले बुलंद है और आज अज्ञात चोर ने भरे बाजार में करीब 7 बजे मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। आडसर बास निवासी धीरज पुत्र प्रेमकुमार दर्जी ने बताया कि वह मुख्य बाजार में स्थित एक मोबाइल शोप के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर दुकान के अंदर गया और थोड़ी ही देर में बाहर आया तो उसकी बाइक नदारद मिली। धीरज ने पुलिस थाने पहुंच कर लिखित शिकायत दी है तथा कांस्टेबल पुनीत की टीम मौके पर पहुंच गई है।