May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2021। आज बीकानेर में राह गुजरते नागरिक ऊंट गाड़े पर कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर और सिलेंडर पर चढ़ी फूलमालाएं देखकर आश्चर्च चकित हो गए। मौका था यूथ कांग्रेस के पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों का विरोध प्रदर्शन। जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ के युवा यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रकट करने प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान युवा कांग्रेस के निर्देशों के अनुसार युवाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन कर महंगाई की ओर आम जनता का ध्यान आकर्षित किया। बाना ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के कुशासन और विफल आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सामानों के बेलगाम हुई कीमतों से आम जन जीवन बेहाल हो रहा है। बाना ने कहा केंद्र सरकार तुरंत कीमतें कम करने का फैसला लेकर जनता को राहत देवें। इन युवाओं ने मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से अम्बेडकर सर्किल स्थित पेट्रोल पम्प तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मेघवाल, कोलायत विधानसभा अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल, खाजूवाला विधानसभा अध्यक्ष खेमाराम भींचर, प्रदेश सचिव जितेन्द्र कसँवा, जिला उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, छात्र नेता, श्रीकृष्ण गोदारा, संतोष गोदारा, जगराम बाना, मदन नेण, युवा नेता सीताराम डूडी, सुनील सारस्वत, बरकत अली, धर्माराम भाम्भू, दिनेश सारण, गिरधारी नेहरा, नितेश मुंड, मनोज विश्नोई, हिमांशू शर्मा, संजय चौधरी, मोहमद सब्बीर सहित बड़ी संख्या में युवा साथ रहें और बढ़ती महंगाई पर रोष प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने पैदल मार्च निकाला व जमकर नारेबाजी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने ऊंट गाड़ो पर सिलेंडर, कार, मोटरसाइकिलें रख उन पर फूलमालाएं चढ़ाई व बढ़ती कीमतों का विरोध किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।