May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-11-15 at 08.56.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में जहां हर कोई दीपावली के उल्लास में उल्लासित नजर आ रहा था वही कस्बे के आडसर बास में सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल जोशी के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जोशी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और 14 नवम्बर को उनका बीकानेर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10 बजे आडसर बास में स्थित उनके निवास से रवाना होगी। जोशी अपने पीछे राजकुमार, श्यामसुंदर, लीलाधर, रवि पुत्रो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। जोशी के निर्देशन में बछड़ा गोशाला का संचालन शुरू हुवा था और आज बछड़ा गौशाला स्थापित रूप में पहुंच चुकी है। उनके निधन से कस्बे के विभिन्न संगठनों व गोसेवकों में शोक व्याप्त हो गया है।