May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2020। दीपावली के अगले ही दिन क्षेत्र में शीतलहर छा गई है। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के कई इलाकों में बरसात हुई और पास ही सरदारशहर से सटे इलाकों में ओले गिरने की सूचनाएं भी प्राप्त हुई। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड का पूरा इलाका सोमवार सुबह गहरी धुंध में डूबा नजर आया। खेतों में रबी की फसलों के लिए ये अच्छे संकेत माने जा रहे हैं लेकिन जहां खरीफ की फसल में मूंगफली निकालने में देरी हुई है उन खेतो में अब मूंगफली में नुकसान माना जा रहा है। खैर नवम्बर के आधे माह में ही दिसम्बर-जनवरी जैसा कोहरा आने के बाद क्षेत्रवासी रोमांचित हो रहे हैं और मौसम का पहला कोहरा देख बच्चे भी खुश हो रहे हैं। कोहरा तेज हवाओं के साथ रात करीब 1 बजे ही गहरा गया था और सुबह होने के साथ कोहरा बढ़ने के कारण दृष्टि सीमा शून्य हो गयी। घना कोहरा होने के कारण हाइवे पर चलने वाली गाड़िया भी रेंग रेंग कर चली और बड़े वाहनो के चालको ने तो अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए हैं। आप भी देखे क्षेत्र में पहले घने कोहरे के फ़ोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बढ़ती ठंड में किसान खेतों में जुटें हुए है अपने कार्यों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर सालासर रोही में छाई धुंध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में सोमवार सुबह भारी धुंध नजर आई।