May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2021। संयुक्त शासन सचिव राजीव जैन ने आदेश जारी करते हुए मोहर्रम के अवकाश में संशोधन किया है तथा ये अवकाश अब गुरूवार के स्थान पर शुक्रवार को होना घोषित किया है। राजकीय अवकाशों में पूर्व घोषित कलेण्डर में मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त 2021 को था जिसमें संशोधन करते हुए अवकाश 20 अगस्त 2021 को सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है। अब गुरूवार को कार्य दिवस रहेगा।