






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसबंर 2023। श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला कोटासर में गुरूवार रात प्रसिद्ध भजन कलाकार ओमजी मुंडेल पहुंचे। यहां उपस्थित समिति सदस्यों व उनके प्रशंसकों ने पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। समिति सदस्यों ने मुंडेल को साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ले गौमाता के जयकारे लगाए व मुंडेल ने सभी को नियमित गौसेवा से जुड़ने की बात कही। मुंडेल ने गौशाला का निरीक्षण किया और यहां व्यवस्थाओं की सराहना की। मुंडेल ने गौवंश को गुड़ भी खिलाया। इस दौरान पीपासरिया दुसारणा के दानदाता पेमाराम गोदारा, सूडसर से भूमि दानदाता विजयसिंह राठौड़, विक्रमसिंह राठौड़, सुरजनसिंह खिंची दुलचासर, करणीदान सुथार, अशोक कुमार सुथार, मास्टर देवीलाल छरंग, श्रीराम सोनी, कुंदनमल प्रजापत सहित समिति किशोरसिंह, हरीसिंह, ओमसिंह, जगदीशप्रसाद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।




