






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसबंर 2023। गांव रीड़ी के पुनराबास में चांवरिया परिवार द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज सुबह कलश यात्रा के साथ संगीतमय कथा प्रारंभ हुई है। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पांडाल में पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। कथा वाचक ओमजी महाराज हरासर ने पहले दिन कथा का माहात्म्य बताते हुए जीवन में कथा सार को धारण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कथा से ईश्वर की भक्ति उत्पन्न होती है और भक्ति से ही भवसागर पार होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें। आयोजक बीरबलराम बेगाराम नायक परिवार सभी व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटा रहा।





