






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2025। रविवार को सुबह से ही वाल्मिकी श्मशान में साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया व श्मशान भूमि से झाड़ झंकाड़ हटाकर पूरी सफाई की जा रही है। मौका है पालिका कर्मियों द्वारा श्रमदान करने का। यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ अविनाश शर्मा ने शहरवासियों ने जिम्मेदार नागरिक बनने कहते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोगी बनने की अपील की है। शर्मा ने सांकेतिक रूप से झाड़ू लेकर सफाई अभियान प्रारंभ किया। यहां सफाई निरीक्षक कमल चावंरिया ने बताया कि श्मशान भूमि की हालत खराब थी तो पालिकाकर्मियों ने आपसी सहमति से श्रमदान कर इसकी सफाई का मन बनाया। यहां पार्षद प्रकाश मलघट, पालिका कर्मी जितेन्द्र भोजक, सुरजभान, किशन, कुलदीप, जमादार सुनील, बनवारी, धमेंद्र, ललिता व ठेकेदार सोनू तेजी सहित पालिका के सफाईकर्मी शामिल रहें। सभी कार्मिकों ने मिलकर मैदान की सफाई में योगदान दिया।





